शेयर मंथन में खोजें

एवनटेल को 6.85 करोड़ रुपये का ठेका मिला

कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि इसे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से तटरक्षक दल को संचार उपकरणों की आपूर्ति करने हेतु 6.85 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

इस खबर का असर कंपनी के शेयर भाव पर सकारात्मक दिख रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में एवनटेल के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। कंपनी का शेयर भाव आज के कारोबार में 32.00 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 1.22 बजे 2.77% की बढ़त के साथ 31.55 रुपये पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!