शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर गिरे

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में कमजोरी दिख रही है। 

आज के कारोबार में एक समय 153.40 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2.55 बजे 4.36% की कमजोरी के साथ 155.60 रुपये पर है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और इसकी सहायक कंपनियों के खातों की विशेष जाँच कराने की बात कही है।

केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा को सूचित किया कि पारेख एंड कंपनी को रिलायंस कम्युनिकेशंस (स्टैंडअलोन), रिलांयस टेलीकॉम और रिलायंस कम्युनिकेशंस इन्फ्रा के कारोबारी साल 2006-07 और 2007-08 के खातों को ऑडिट करने के लिए चुना गया है। लाइसेंस शुल्क के अपवंचन के आरोप के मद्देनजर कंपनी के खातों की जाँच करायी जा रही है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख