शेयर मंथन में खोजें

जनवरी में डेढ़ करोड़ नये फोन कनेक्शन लगे

भारत में टेलीफोन कनेक्शन की संख्या में जनवरी 2009 में करीब 1 करोड 53 लाख का इजाफा हुआ है। 

दिसंबर 2008 में 1 करोड़ 7 लाख नये कनेक्शन लगे थे। इसकी तुलना में जनवरी की संख्या काफी अच्छी रही है। इसके साथ देश में अब टेलीफोन कनेक्शन (लैंडलाइन और मोबाइल) की संख्या 38.48 करोड़ से बढ़कर 40 करोड़ हो गयी है। मोबाइल फोन (जीएसएम, सीडीएमए और डब्लूएलएल) के ग्राहकों की संख्या में जनवरी 2009 में 1 करोड़ 54 लाख का इजाफा हुआ है। दिसंबर 2008 में करीब 1.08 करोड़  नये मोबाइल फोन के ग्राहक बने थे। इसके साथ देश में अब मोबाइल फोन के ग्राहकों की संख्या 36.23 करोड़ हो गयी है।

जहां मोबाइल फोन के नये ग्राहकों की संख्या में अच्छी वृद्धि हुई है, वही लैंडलाइन फोन के नये ग्राहकों की संख्या में कमी आयी है। जनवरी 2009 में लैंडलाइन फोन के नये ग्राहकों की संख्या 37.75 लाख रही, जबकि दिसंबर 2008 में यह संख्या 37.89 लाख थी।   

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख