शेयर मंथन में खोजें

रामलिंग राजू सहित पांच लोगों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Ramalinga Rajuस्थानीय न्यायालय ने शनिवार को सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्व चेयरमैन बी रामलिंग राजू सहित पांच लोगों की न्यायिक हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी है।

इन लोगों में रामलिंग राजू के भाई और कंपनी के पूर्व प्रबंध निदेशक रामा राजू, पूर्व सीएफओ श्रीनिवास वदलामणि और प्राइस वाटर हाउस कूपर्स की भारतीय इकाई के दो कर्मचारी एस.गोपालकृष्णन और तल्लूरी श्रीनिवास शामिल हैं। गौरतलब है कि रामलिंग राजू ने 9 जनवरी को आंध्र प्रदेश सीआईडी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। सीआईडी ने रामलिंग राजू के उस पत्र के आधार पर एक मामला दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने सत्यम के चेयरमैन पद से इस्तीफा देते हुए कंपनी के बही-खातों में सालों से की जा रही गड़बड़ियों को स्वीकार किया था। इस पत्र में दिये गये आँकड़ों के आधार पर माना जा रहा है कि सत्यम का यह घोटाला करीब 7,000 करोड़ रुपये का है।

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!