शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंडस्ट्रीज व कोटक महिंद्रा बैंक को बेचें

स्काईपावर फाइनेंशियलसर्विसेज डॉट कॉम के तकनीकी विश्लेषक आशु कक्कड़ ने एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को बेचने की सलाह दी है।

रिलायंस कैपिटल के शेयर का भाव 370 रुपये है। आशु कक्कड़ की सलाह है कि इसे 355 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचा जा सकता है। इस सौदे में 372 रुपये पर घाटा काटने का स्तर तय करके रखें। रिलायंस इंडस्ट्रीज (1253 रुपये) में बिकवाली सौदों पर 1256 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रख कर इनमें 1225 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। कोटक महिंद्रा बैंक (244.50 रुपये) में भी बिकवाली की सलाह है। इसमें 231 रुपये का लक्ष्य रखें और घाटा काटने का स्तर 247 रुपये पर तय करें।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख