शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी के लिए बड़ा सहारा 2,500 पर ही

सुदर्शन सुखानी, निदेशक, एसएस ट्रेंड एनालिसिस सर्विसेज

आज तो बाजार कमजोर ही लग रहा है और नीचे जायेगा। मेरा मानना है कि निफ्टी धीरे-धीरे 2,500 की ओर फिसलता रहेगा।

आज की गिरावट कितनी रहेगी इसका अंदाजा लगाना तो मुश्किल है, लेकिन निफ्टी 2,600 की ओर जा सकता है। अगले कुछ दिनों में निफ्टी 2,500 पर सहारा लेगा और उसके बाद एक राहत वाली तेजी भी आ सकती है। लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि बाजार की दिशा अभी नीचे की ओर ही है। इसलिए मेरे ख्याल से 2,500 का स्तर भी निफ्टी के लिए एक पड़ाव ही साबित हो सकता है।
आज के कारोबार में बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा कमजोरी रहेगी। इसके अलावा आईटी क्षेत्र भी कमजोर रहेगा। गिरावट तकरीबन सभी क्षेत्रों में रहेगी, लेकिन बस तुलनात्मक रूप से दवा और एफएमसीजी क्षेत्रों में कम गिरावट आयेगी। मैं निवेशकों को फिलहाल हर मजबूती पर बिकवाली करने की ही सलाह दूँगा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख