खरीदें बजाज ऑटो के शेयर- सेंट्रम
मौजूदा भाव- 462 रुपये
लक्ष्य भाव- 740 रुपये
सलाह- खरीदें
सेंट्रम ब्रोकिंग फर्म ने बजाज ऑटो के शेयर खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकिंग फर्म ने इस कंपनी के शेयरों का लक्ष्य भाव 740 रुपये तय किया है। बजाज ऑटो लिमिटेड की नये उत्पाद लांच करने की योजना है और फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इन नये उत्पादों की वजह से कारोबारी साल 2009-10 में कंपनी के कारोबार में साल-दर-साल के आधार पर 13.5% बढ़ोतरी का अनुमान है।
इलाहाबाद बैंक के लाभ में 1% की वृद्धि हुई है। बैंक का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 369.47 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 365.05 करोड़ रुपये था। इस वर्ष के तिमाही में बैंक को 2306.45 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 1956.41 करोड़ रुपये थी।
आईटीसी के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 8% की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी साल 2007 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 830.72 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी का लाभ बढ़ कर 903.21 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आमदनी 2007 की इसी तिमाही के 3506.38 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 3858.65 करोड़ रुपये हो गयी है।