महिंद्रा ने लांच की 'जाइलो'
देश की ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बहुप्रतीक्षित जाइलो को बाजार में उतारने की घोषणा कर दी है। फिलहाल यह कार चार वैरिएंट में उपलब्ध होगी, जिनकी कीमत 6.24 लाख से 7.7 लाख रुपये के बीच रखी गयी है। जनवरी महीने से ही देश के 57 डीलरशिप केंद्रों पर इसकी बुकिंग शुरु करने की घोषणा कंपनी ने की है।
प्राइवेट इक्विटी कंपनियों ने बीते साल के दौरान कुल 399 सौदों में 10.79 अरब डॉलर का निवेश किया है, जबकि साल 2007 में 439 सौदों में कुल 14 अरब डॉलर का निवेश किया गया था। इस रकम में वेंचर कैपिटल (वीसी) निवेश भी शामिल है, लेकिन रियल एस्टेट में प्राइवेट इक्विटी निवेश को इसमें नहीं जोड़ा गया है। रिसर्च कंपनी वेंचर इंटेलिजेंस ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इस तरह 2008 के दौरान प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल सौदों की संख्या में 9.1% और उनके निवेश की कुल रकम में 29.75% की कमी आयी है।