शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक में गर्मी बहुत है, इसे थोड़ा नीचे लेना चाहिये : शोमेश कुमार की सलाह

मदन मालवीय, हरदा: अभी यस बैंक (Yes Bank) लेना रही रहेगा क्या?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : मुझे नहीं लगता है कि यस बैंक अभी लेना सही रहेगा। अगर आपको लेना भी है तो थोड़ा नीचे आने के बाद लीजिये। अभी इस स्टॉक में काफी गर्मी आ गयी है। इसमें गति आयी है, इसलिये इसे ट्रेड करने के लिहाज से ले सकते हैं। इस स्टॉक में 17 के आसपास खतरे की रेखा खिंची हुयी है, इसका आपको हमेशा ध्यान रखना है। अभी बाजार में कोई नकारात्मकता नहीं है, तो इसका फायदा इसे मिल सकता है। लेकिन अगर बैंक निफ्टी में करेक्शन आता है तो इसमें गिरावट आ सकती है।

#yesbanksharelatestnews #yesbanksharenews #yesbankshareprice #yesbanklatestnews #yesbankshare #yesbanksharetarget #yesbankshareanalysis #yesbanksharebuyornot #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!