शेयर मंथन में खोजें

IFCI Share : इस Stock में पैसा लगाने से पहले जानें Expert शोमेश कुमार की सलाह

राजकुमार जैन, कोटा: क्या आईएफसीआई (IFCI) लिया जा सकता है? सरकार द्वारा इसको 2000 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। इसकी सब्सिडियरी स्टॉक होल्डिंग अच्छे रिटर्न दे रही है। इसके पास एनएसई के दो करोड़ शेयर भी हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : आईएफसीआई एक घाटे वाली कंपनी है। इसे पहले मुनाफे वाले दायरे में आना होगा। ये जो भी चीजें हो रही हैं, इससे इसमें एक माहौल तैयार किया जा रहा है। मेरे हिसाब से ये निवेश का स्टॉक नहीं बनता है। इस स्टॉक में ऐसी कोई भी बात मुझे नहीं लगती, जो निवेश के लिये प्रेरित करती हो। आपको इसमें ट्रेडिंग करनी है तो 11 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना है और पैसा बनाकर निकल जाना है।

#ifcisharelatestnews #ifcishareprice #ifcisharepricetarget #ifcisharenews #ifcisharepricetodaynews #ifcishareanalysis #ifci #ifcisharemarket #ifcisharefundamentalanalysis #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 04 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!