पिछले कुछ वर्षों में सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है, लेकिन अब विशेषज्ञों का मानना है कि इस बहुमूल्य धातु में तेजी का सबसे बड़ा दौर समाप्त हो चुका है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी के कारण सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था, लेकिन अब बाजार एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। सोना आने वाले एक से दो वर्षों तक कंसोलिडेशन या करेक्शन के दौर से गुजर सकता है। ऐसे में निवेशकों को बड़े मुनाफे की उम्मीद के बजाय लंबी अवधि की रणनीति अपनानी चाहिए। सोने में एकमुश्त निवेश करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से निवेश करना बेहतर रहेगा। गिरावट के दौरान SIP या नियमित खरीदारी निवेशकों को बेहतर औसत लागत प्राप्त करने में मदद कर सकती है। उनका मानना है कि वर्तमान समय में धैर्य रखने वाले निवेशकों को 2028-29 के आसपास सोने में फिर से बेहतर अवसर देखने को मिल सकते हैं। इसलिए निवेशकों को भावनात्मक फैसलों से बचते हुए लंबी अवधि की सोच के साथ निवेश करना चाहिए।
(शेयर मंथन, 17 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

