चाँदी की कीमतों में हाल के महीनों में आई कमजोरी ने निवेशकों को असमंजस में डाल दिया है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि चाँदी में जल्दबाजी दिखाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसमें अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। चाँदी एक अत्यधिक अस्थिर कमोडिटी मानी जाती है और इसके भाव कम समय में बड़ी तेजी या गिरावट दिखा सकते हैं। यही कारण है कि बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार निवेशकों को धीरे-धीरे और छोटे-छोटे हिस्सों में निवेश करने की सलाह दे रहे हैं। 50 से 60 डॉलर प्रति औंस का दायरा चांदी में लंबी अवधि के निवेश के लिए आकर्षक क्षेत्र हो सकता है। यदि निवेशक इस स्तर के आसपास अपनी औसत लागत बनाए रखने में सफल रहते हैं, तो भविष्य में संभावित तेजी का लाभ उठा सकते हैं। उनका मानना है कि चाँदी में अगला बड़ा तेजी का चक्र आने में अभी कुछ वर्ष लग सकते हैं और 2028-29 के आसपास इसके बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसलिए चांदी में निवेश करने वालों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात धैर्य और अनुशासन है, न कि अल्पकालिक उतार-चढ़ाव पर प्रतिक्रिया देना।
(शेयर मंथन, 17 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

