बाजार विशेषज्ञ विजय चोपड़ा ने दिवाली 2027 तक के निवेश नजरिए से पावर सेक्टर की दो प्रमुख कंपनियों Power Grid और NTPC को अपनी पसंद बताया है।
उनके मुताबिक, मौजूदा बाजार परिस्थितियों में निवेशकों को ज्यादा जोखिम लेने के बजाय ऐसी कंपनियों पर ध्यान देना चाहिए, जिनका कारोबार स्थिर और भविष्य की मांग मजबूत हो। Power Grid करीब 260 रुपये के स्तर पर लगभग 15 के P/E पर उपलब्ध है। विशेषज्ञ का मानना है कि अगर बाजार में कोई बड़ी वैश्विक परेशानी नहीं आती है, तो यह शेयर अगले एक साल में 350 रुपये के आसपास पहुंच सकता है। वहीं, NTPC करीब 310 रुपये के स्तर पर लगभग 10 के P/E पर उपलब्ध है और इसमें 20-25% तक रिटर्न देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। औद्योगिक गतिविधियों से लेकर घरेलू खपत तक हर क्षेत्र में बिजली की जरूरत बढ़ेगी। ऐसे में पावर सेक्टर की कंपनियों के कारोबार को लंबे समय में मजबूती मिल सकती है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ये अनुमान मौजूदा परिस्थितियों पर आधारित हैं और बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव का जोखिम बना हुआ है।
(शेयर मंथन, 04 नवंबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

