शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने बनाया 52 हफ्तों का नया शिखर

बीएसई (BSE) में बुधवार के सुबह के कारोबार में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर ऊपर की ओर 524 रुपये तक चला गया।

यह इस शेयर का 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है। हालाँकि अभी यह शेयर ऊपरी स्तरों से थोड़ा फिसलता दिख रहा है और सुबह 9.21 बजे यह एक फीसदी की तेजी के साथ 516.45 रुपये पर है।
मंगलवार को शेयर बाजार का कारोबार समाप्त होने के बाद शाम को स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी जानकारी में भारती एयरटेल ने बताया था कि दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) ने कंपनी में 100 फीसदी विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति दे दी है। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख