शेयर मंथन में खोजें

इंडियामार्ट इंटरमेश (IndiaMart InterMESH) ने छुआ सर्वकालिक उच्चतम स्तर

बुधवार को इंडियामार्ट इंटरमेश (IndiaMart InterMESH) का शेयर बीएसई (BSE) पर उछाल भरते हुए 2,365 रुपये तक चला गया।

यह इस शेयर का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। हालाँकि अभी यह ऊपरी स्तरों से नीचे फिसला है और 9.37 बजे बीएसई पर इंडियामार्ट इंटरमेश का शेयर 251.15 रुपये या 12.03% की मजबूती के साथ 2,338.40 रुपये पर चल रहा है।
मंगलवार को शेयर बाजार का कारोबार समाप्त होने के बाद शाम को स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी जानकारी में इंडियामार्ट इंटरमेश ने बताया था कि कारोबारी साल 2019-20 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल 123.83% की बढ़ोतरी के साथ 62 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की आमदनी साल-दर-साल 23.47% की वृद्धि के साथ 181.50 करोड़ रुपये रही।
याद रहे कि इंडियामार्ट.कॉम (IndiaMart.com) की संचालक इंडियामार्ट इंटरमेश का शेयर 04 जुलाई 2019 को सूचीबद्ध हुआ था और उस दिन कंपनी के शेयर ने 973 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 1,180 रुपये पर शुरुआत की थी। तब से अब तक कंपनी का शेयर भाव लगभग दोगुना हो गया है। इंडियामार्ट.कॉम भारत में छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए सबसे बड़े ऑनलाइन लिस्टिंग प्लेटफार्मों में से एक है। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख