शेयर मंथन में खोजें

बुधवार को भी जारी रही स्पेंसर्स रिटेल (Spencer’s Retail) की तेजी, सात दिन में 59% चढ़ा

बीएसई (BSE) पर बुधवार के कारोबार में स्पेंसर्स रिटेल (Spencer’s Retail) का शेयर अपने पिछले बंद भाव 89.50 रुपये के मुकाबले ऊपर की ओर उछलता हुआ 103.40 रुपये तक चला गया।

हालाँकि यह ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं सका और आज के कारोबार के आखिर में 5.25 रुपये या 5.87% की मजबूती के साथ 94.75 रुपये पर रहा। इस तरह स्पेंसर्स रिटेल का शेयर पिछले सात कारोबारी सत्रों में 58.84% की उछाल दर्ज कर चुका है। 13 जनवरी 2020 को कंपनी का शेयर बीएसई पर 59.65 रुपये पर बंद हुआ था।
बीएसई में आज के कारोबार में स्पेंसर्स रिटेल में दो बल्क सौदे भी हुए। इसमें 3.7 लाख शेयरों के सौदे 97.31 रुपये पर और 4.22 लाख शेयरों के सौदे 97.46 रुपये के भाव पर हुए।
हालाँकि स्पेंसर्स रिटेल के शेयर में इस खबर के बाद तेजी का रुख है कि राधाकृष्ण एस दमानी (Radhakishan S Damani) ने कंपनी में 16.6 लाख शेयर या 2.09% हिस्सेदारी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में खरीदी है। राधाकृष्ण एस दमानी दरअसल एवेन्यू सुपरमार्ट्स के प्रवर्तक हैं, जो देश में डी-मार्ट स्टोर चलाती है। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख