शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) का मुनाफा 47.48% बढ़ा

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) का चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का मुनाफा साल-दर-साल 47.48% की बढ़ोतरी के साथ 389.77 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में एसबीआई लाइफ को 264.28 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बुधवार को शेयर बाजार में कामकाज के समय कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी सूचना में बताया कि अक्टूबर-दिसंबर 2019 में एसबीआई लाइफ की प्रीमियम आमदनी साल-दर-साल 27.93% की बढ़त के साथ 11,694.51 करोड़ रुपये रही। अक्टूबर-दिसंबर 2018 में एसबीआई लाइफ की प्रीमियम आमदनी 9,141.26 करोड़ रुपये रही थी।
आज बीएसई में एसबीआई लाइफ का शेयर 973.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 966.10 रुपये पर खुला और 992.75 रुपये के शिखर तक चढ़ा। आज के कारोबार के अंत में यह 9.30 रुपये या 0.96% की वृद्धि के साथ 982.35 रुपये पर रहा। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 98,235.39 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्तों का शिखर 1,030 रुपये और 52 हफ्तों की तलहटी 510.00 रुपये रही है। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख