शेयर मंथन में खोजें

बंद होगा हिन्दुस्तान फ्लोरोकार्बन्स (Hindustan Fluorocarbons) का कामकाज

केंद्रीय कैबिनेट ने हिन्दुस्तान फ्लोरोकार्बन्स (Hindustan Fluorocarbons) का कामकाज बंद करने को मंजूरी दे दी है।

बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस बात को स्वीकृति दे गयी कि रसायन और पेट्रोरसायन विभाग के तहत आने वाली इस सरकारी कंपनी को बंद कर दिया जायेगा। यह कंपनी पहले से ही बोर्ड ऑफ इंडस्ट्रियल ऐंड फाइनेंशियल कंस्ट्रक्शन (BIFR) में बीमार कंपनी के तौर पर पंजीकृत थी। हिन्दुस्तान फ्लोरोकार्बन्स कारोबारी साल 2013-14 से लगातार घाटे में चल रही है और इसका नेटवर्थ नकारात्मक हो चुका है।
आज बीएसई में हिन्दुस्तान फ्लोरोकार्बन्स का शेयर 8.01 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 7.93 रुपये पर खुला, जो 52 हफ्तों का इसका निम्नतम स्तर है। हालाँकि निचले स्तरों से खरीदारी उभरने की वजह से आज के कारोबार के अंत में यह 8.61% की तेजी के साथ 8.70 रुपये पर रहा। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17.05 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख