शेयर मंथन में खोजें

एनआईआईटी टेक (NIIT Tech) ने छुआ सर्वकालिक उच्चतम स्तर

गुरुवार को एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) का शेयर बीएसई (BSE) पर उछाल भरते हुए 2,057 रुपये तक चला गया।

यह इस शेयर का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। हालाँकि यह ऊपरी स्तरों पर नहीं टिक सका और आज के कारोबार के आखिर में 119.00 रुपये या 6.36% की मजबूती के साथ 1,990.40 रुपये पर रहा।
याद रहे कि पिछले महीने कंपनी के निदेशक मंडल ने इसके 19.6 लाख शेयरों के बाइबैक (Buyback) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। इसके लिए निदेशक मंडल ने शेयर का अधिकतम भाव 1,725 रुपये और इस बाइबैक पर कुल खर्च अधिकतम 337 करोड़ रुपये तय किया था।
आज शेयर बाजार में कारोबार के समय स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी सूचना में कंपनी ने बताया था कि 29 जनवरी 2020 को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है जिसमें कारोबारी साल 2019-20 के दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा पर विचार किया जायेगा। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख