शेयर मंथन में खोजें

आईआरसीटीसी (IRCTC) के शेयर ने लगातार सातवें दिन छुआ निचला सर्किट, ऊपरी स्तरों से 57% फिसला

बीएसई (BSE) पर मंगलवार के कारोबार में इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टुरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) का शेयर 5% की गिरावट के साथ 858.50 रुपये पर बंद हुआ।

आज लगातार सातवाँ ऐसा कारोबारी सत्र रहा, जब कंपनी के शेयर ने निचला सर्किट छुआ है। यदि 25 फरवरी के इसके ऊपरी स्तर 1995 रुपये से तुलना करें तो पिछले एक महीने के दौरान इसके निवेशकों को अब तक 57% का घाटा हो चुका है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ने की चिन्ताओं के बीच देश में सभी प्रकार के यात्री ट्रेनों को 31 मार्च 2020 तक बंद कर दिया गया है। 
राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली भारतीय रेल (Indian Rail) की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी का शेयर बीएसई पर 14 अक्टूबर 2019 पर 101% प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ था। कंपनी के शेयर ने आईपीओ (IPO) इश्यू के 320 रुपये के भाव की तुलना में बीएसई पर 324 रुपये या 101% की बढ़ोतरी के साथ 644 रुपये पर शुरुआत की थी। इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर 625 रुपये रहा है, जो इसने 14 अक्टूबर 2019 यानि अपनी सूचीबद्धता के दिन बनाया था। इसके बाद से यह शेयर ऊपर की ओर बढ़ता ही चला गया था और 25 फरवरी 2020 के दिन यह 1,995 रुपये तक पहुँच गया था। लेकिन अब इसमें निचले सर्किट का दौर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख