शेयर मंथन में खोजें

कोरोना प्रभावः हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) बंद रखेगी विनिर्माण संयंत्र

देश में सर्वाधिक दोपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने देश भर के अपने सभी विनिर्माण संयंत्रों को 14 अप्रैल 2020 तक बंद रखने की घोषणा की है।

कंपनी ने आज शाम स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी सूचना में बताया है कि देश भर में जारी लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों के मद्देनजर इसने भारत भर के अपने संयंत्रों को अगले महीने की 14 तारीख तक बंद रखने का फैसला लिया है। इससे पहले 22 मार्च को दी गयी विज्ञप्ति में इसने सूचित किया था कि कोरोना वायरस के कारण गंभीर परिस्थितियों के मद्देजनर यह अपने कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी वजह से दुनिया भर के इसके सभी विनिर्माण संयंत्र 31 मार्च तक बंद रहेंगे। लेकिन आज की विज्ञप्ति में इस अवधि को भारत के संयंत्रों के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है।
इस बीच बीएसई (BSE) पर हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 1,805.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 145.15 रुपये या 8.04% की गिरावट के साथ 1,660.15 रुपये रहा। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 33,159.73 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,021.15 रुपये है। इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर 1,475.00 रुपये है, जो इसने 24 मार्च को बनाया था। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख