शेयर मंथन में खोजें

हिन्दुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 3.93% की गिरावट

दिग्गज एफएमसीजी कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के तिमाही नतीजों पर कोरोना महामारी का असर साफ तौर पर दिखा है।

वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में हिन्दुस्तान यूनिलीवर के कंसोलिडेटेड मुनाफे में साल-दर-साल 3.93% की गिरावट दर्ज की गयी है। गुरुवार को शेयर बाजार का कारोबार बंद होने के बाद स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी सूचना में कंपनी ने बताया है कि वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही के 1,574 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि में कंपनी ने 1,512 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हासिल किया है। इस दौरान कंपनी की बिक्री 10,018 करोड़ रुपये से साल-दर-साल 9.61% की कमी के साथ 9,055 करोड़ रुपये रही है।
बीएसई में हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर ने 2,232.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 2,278.00 रुपये पर आज के कारोबार की शुरुआत की। अंत में कंपनी का शेयर 36.40 रुपये या 1.63% की गिरावट के साथ 2,195.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,15,872.69 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,614.00 रुपये और निचला स्तर 1,657.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख