शेयर मंथन में खोजें

लगातार सत्रहवें दिन ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain irrigation systems)

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) पर गुरुवार के कारोबार में भी जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems) का शेयर ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ।

एनएसई पर अपने पिछले बंद भाव 6.70 रुपये के मुकाबले आज यह शेयर 4.48% की बढ़ोतरी के साथ 7.00 रुपये पर खुला, जो आज के लिए इसका ऊपरी सर्किट था। आज यह इसी भाव पर बंद हुआ। इस तरह आज ऐसा लगातार सत्रहवाँ कारोबारी सत्र रहा, जब जैन इरिगेशन का शेयर एनएसई पर ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ है। कंपनी के शेयर में तीन अप्रैल 2020 से ऊपरी सर्किट पर बंद होने का सिलसिला बना हुआ है।
हालाँकि यदि जैन इरिगेशन के शेयर में तेजी के रुख की बात करें, तो 31 मार्च 2020 से इसमें लगातार बढ़त का रुझान बना हुआ है। यह शेयर 30 मार्च को एनएसई पर 3.15 रुपये पर बंद हुआ था और उसके बाद से इसमें लगातार तेजी बरकरार है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख