शेयर मंथन में खोजें

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में तेजी का सिलसिला जारी

बीएसई (BSE) पर आज गुरुवार की सुबह के कारोबार में बीएचईएल (BHEL) के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया।

पिछले बंद भाव 26.65 रुपये के मुकाबले आज यह लगभग 10 प्रतिशत उछल कर ऊपर की ओर 29.30 रुपये तक चला गया, जो आज के लिए तय इसका पहला ऊपरी सर्किट था। याद रहे कि बुधवार के कारोबार में भी यह 25 प्रतिशत से अधिक उछल गया था। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते बीएचईएल ने उन विदेशी कंपनियों से ईओआई (Expression of Interest) माँगे थे जो भारत में विनिर्माण के लिए इसके फिलहाल अनुपयोगी फैक्ट्रियों का इस्तेमाल करना चाहती हैं। आज खबर है कि शेयर में 29.15 रुपये के भाव पर बड़ी संख्या में शेयरों की खरीदारी हुई है।
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स का शेयर बीएसई पर अपने पिछले बंद भाव 26.65 रुपये के मुकाबले आज 27.00 रुपये पर खुला और सुबह 11.56 बजे यह शेयर 4.50% की मजबूती के साथ 27.85 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी का बाजार पूँजीकरण 9697.55 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्तों का शिखर 75.50 रुपये और 52 हफ्तों का निचला स्तर 19.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख