शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन (Biocon) की आमदनी बढ़ी, लेकिन मुनाफे में आयी कमी

वित्त वर्ष 2019-20 की अंतिम तिमाही में बायोकॉन (Biocon) के शुद्ध लाभ में साल-दर-साल आधार पर 42.3% की कमी आयी है।

कंपनी का मुनाफा वित्त वर्ष 2018-19 के इसके शुद्ध मुनाफे 213.7 करोड़ रुपये से घट कर इस बार 123.4 करोड़ रुपये रहा है। हालाँकि इस दौरान बायोकॉन की कुल आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। बायोकॉन ने गुरुवार को देर रात स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी सूचना में बताया कि इसकी कुल आमदनी इस दौरान 1,557 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,644.1 करोड़ रुपये रही है। साथ ही कंपनी का एबिटा 11% की कमी के साथ 382 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 500 बेसिस प्वाइंट्स घट कर 23% रहा।
आज शुक्रवार को सुबह 10.59 बजे बीएसई (BSE) पर बायोकॉन का शेयर 9.30 रुपये या 2.77% की गिरावट के साथ 326.00 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 39,120.00 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 367.80 रुपये और निचला स्तर 211.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख