शेयर मंथन में खोजें

Eih Hotel Share News : 10%-20% तक गिरावट के बाद खरीदारी करना सही

लतीफ अहमद शेख : क्‍या ईआईएच, सोना बीएलडब्‍लू और सनसेरा इंजीनियरिंग में छोटी अवधि के नजरिये से ये निवेश करने का ये सही समय है? कृपया उचित सलाह दें।

Expert Shomesh Kumar : इस क्षेत्र की कई कंपनियों में कमाई का स्‍तर काफी अच्‍छा दिख रहा है और इनकी चाल ऊपर की बनी हुई है। लेकिन इनके भाव काफी बढ़ते जा रहे हैं, इसलिए मैं नहीं समझता कि इनमें निवेश के लिहाज से मौजूदा स्‍तर पर खरीदारी करनी चाहिए। हालाँकि ये सब स्‍टॉक कभी-कभी बिना वजह भी 10%-20% तक गिर जाते हैं। ऐसे मौकों पर इनमें खरीदारी की जा सकती है। इन कंपन‍ियों में आने वाले कुछ साल तक अच्‍छी कमाई के आसार तो दिख रहे हैं, लेकिन बाजार के लिहाज से मैं ज्‍यादा कुछ नहीं कह सकता। हो सकता है कि आने वाले समय में इसमें और ऊपर की चाल देखने को ‍मिले। फिर भी इसमें 10%-20% की गिरावट के बाद खरीदना उचित रहेगा।

(शेयर मंथन, 13 जून 2023b)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!