शेयर मंथन में खोजें

Adani Total Gas Ltd Share Latest News : इसमें कुछ भी नकारात्मक नहीं दिख रहा

नरेश साहू : मैंने अदाणी टोटल गैस के 1000 शेयर 633 रुपये के भाव पर खरीदा है। मासिक चार्ट में डॉजी कैंडल बना है, ये बुलिश रिवर्सल होगा क्या?

Expert Shomesh Kumar : चार्ट के कैंडल स्टॉक का सेंटिमेंट पढ़ते हैं। आप पाँच महीने इसी स्तर पर बॉटम है, इसलिए इस स्टॉक में इससे ज्यादा कुछ भी नकारात्मक नहीं है। इस स्टॉक के भाव जब तक 600 रुपये के नीचे बंद नहीं होते हैं, तब तक कोई दिक्कत नहीं है। यहाँ से अगर ये 1100 रुपये पर अपना 50 डीएमए छूने की कोशिश करेगा, तब भी भाव दोगुना हो जाता है। ये स्टॉक मेरे हिसाब से निवेश के लिए भले ही उचित न हो, लेकिन ट्रेडिंग की जा सकती है। जब तक ये 1100 रुपये के ऊपर नहीं जाता है, तब तक इसमें मेरे हिसाब से कुछ भी सोचने की जरूरत नहीं है।

(शेयर मंथन, 13 जुलाई 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!