शेयर मंथन में खोजें

Finolex Cables Ltd Share Latest News : निवेश करने के लिए उपयुक्त नहीं रहा स्टॉक

बजरंग लाल, राजस्थान : फिनोलेक्स केबल्स फिलहाल कैसा लग रहा है? काफी भागा हुआ लग रहा है, महँगा भी लग रहा है। आपका नजरिया क्या है?

Expert Shomesh Kumar : मौजूदा स्तरों पर फिनोलेक्स केबल्स निवेश का नहीं ट्रेडिंग का स्टॉक लगता है। इसमें 930 रुपये के आसपास जो करेक्शन आना था, वो लगता है अब खत्म हो चुका है। इसमें 950 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण है। इस स्तर के ऊपर निकलने पर ये स्टॉक 1100 रुपये तक भी जा सकता है। मेरे हिसाब से निवेश का स्टॉक नहीं बनता है, ट्रेडिंग के लिहाज से अहम स्तरों का ध्यान रखते हुए अपना फैसला ले सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 जुलाई 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!