शेयर मंथन में खोजें

Stock Market Course Free Online : निफ्टी को पढ़ने के लिए RSI Indicator का प्रयोग कैसे करें?

अमर, पुणे : निफ्टी 50 की गति आरएसआई इंडिकेटर पर धूमिल होती लग रही है। यह क्या दर्शाने की कोशिश कर रहा है?

Expert Shomesh Kumar : आरएसआई इंडिकेटर निश्चित रूप से निफ्टी की रफ्तार थमने का संकेत दे रहा है। निफ्टी के लिए 19700 का स्तर ही बहुत अहम संकेतक है, इसके नीचे खिसकने पर इंडेक्स में रनिंग करेक्शन आने का आसार बन सकता है। जो भी ट्रेडर आरएसआई को देखते हैं, उनका अनुमान बिलकुल सही है। निफ्टी का डबल टॉप रनिंग करेक्शन आने का इशारा कर रहा है। हालाँकि ये कहना मुश्किल है कि निफ्टी में करेक्शन-कूलऑफ कब शुरू होगा। लेकिन निवेशकों और ट्रेडर को सतर्क रहने की जरूरत है।

(शेयर मंथन, 30 जुलाई 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!