शेयर मंथन में खोजें

US Market Update : अमेरिकी बाजारों में नहीं दिख रही चिंता की बात

प्रमुख अमेरिकी बाजारों को लेकर मेरे नजरिये में कोई बदलाव नहीं आया है। यहाँ के बाजारों में ऊपर का रुख जो बना था, वो अब भी जारी है। डॉव जोंस मेरे अनुमान से 38000 से 39000 के स्तर तक जा सकता है। एस ऐंड पी 500 और नैस्डैक में भी मुझे किसी तरह की चिंता नजर नहीं आ रही है।

डॉव जोंस में 35500 से 33000 के स्तर तक रनिंग करेक्शन आ सकता है और वो जरूरी भी है। कम से कम अगली तिमाही तक मेरा यही नजरिया रहने वाला है। अमेरिकी बाजार के बारे में और जानकारी के लिये देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत (US Market Update)।

(शेयर मंथन, 03 अगस्त 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!