शेयर मंथन में खोजें

Craftsman Automation Ltd Share Latest News : मूल्यांकन से चिंतित हूँ, स्टॉक का ट्रेंड सही

गौरव सलूजा : मैंने क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के 60 शेयर 4080 रुपये के औसत भाव पर लंबी अवधि के लिए लिये हैं। तीन साल बाद कैसा रिटर्न देगा और इस पर आपका क्या नजरिया है?

Expert Shomesh Kumar : ऑटो सेक्टर पर तीन साल के लिए मेरा नजरिया सकारात्मक है। लेकिन इस क्षेत्र के ये स्टॉक और कुछ अन्य स्टॉक पर मेरा नजरिया सकारात्मक नहीं है क्योंकि मुझे इनका मूल्यांकन सही नहीं लगता है। तीन साल की अवधि के लिए भी मुझे वैलुएशन को लेकर चिंता है। आप मुनाफे में हैं तो आपको उसे बचाने के लिए 4400 रुपये पर का स्तर तय करना चाहिए। यहाँ के नीचे ट्रेंड नहीं खराब होगा, लेकिन आपका लाभ सुरक्षित रहेगा। इसका ट्रेंड 3900 रुपये के नीचे जाने पर खराब होगा। इसके अलावा कोई दिक्कत नहीं है।

(शेयर मंथन, 04 अगस्त 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!