शेयर मंथन में खोजें

Bls International Services Ltd Share Latest News : अहम स्तरों का ध्यान रखें

शाहिद खान : कुछ समय पहले आपने बीएलएस इंटरनेश्नल पर मेरे सवाल के बारे में आपने 208 से 210 रुपये के बीच में शेयर बढ़ाने की सलाह दी थी। लेकिन इसके भाव अचानक बढ़ कर 245 रुपये पर पहुँच गये हैं। इन स्तरों पर इसमें खरीदारी करें या रहने दें?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में जब तक 212 रुपये का स्तर बना हुआ है, तब तक इसकी गति इसी तरह बनी रहेगी। मेरे हिसाब से इस तरह की गति जब भी किसी स्टॉक में बने तो निवेशकों को पहले सुस्ती पर बाहर निकल जाना चाहिए। ऊपर बताए स्तर के नीचे जाने पर इसकी रफ्तार खत्म हो जायेगी और करेक्शन का दौर शुरू हो जायेगा। जब तक ये स्तर है तब तक इस पर किसी भी बात का असर नहीं होगा।

(शेयर मंथन, 08 अगस्त 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!