शेयर मंथन में खोजें

Radiant Cash Management Services Ltd Share Latest News : स्टॉक का मोमेंटम चला गया है, सतर्क रहें

पार्थ पटेल : मैंने रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के 2000 शेयर 108 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इस पर नजरिया बताएँ।

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक के भाव में पिछले कुछ समय से जिस तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, वो समझ से परे है। कैश मैनेजमेंट कंपनी के तौर पर इनकी उड़ान काफी लंबी और इस कंपनी को पिछली तिमाही में काफी फायदा भी हुआ था। इस तिमाही में इनके जैसे नतीजे आये हैं उससे इनके मार्जिन पर दबाव साफ नजर आ रही है। इसी का परिणाम है कि इस स्टॉक में जितनी उम्मीद बनी थी, वो धूमिल हो गयी है। इसका मतलब ये है कि स्टॉक में जो गति आयी थी, वो अब खत्म हो गयी है।

(शेयर मंथन, 22 अगस्त 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!