शेयर मंथन में खोजें

Jubilant Pharmova Ltd Share Latest News : अपने जोखिम स्तर के मुताबिक लगाएँ स्टॉप लॉस

दुर्गेश शर्मा, दिल्ली : जुबिलेंट फार्मोवा के 150 शेयर 447 रुपये के भाव पर हैं। नजरिया दो-तीन तिमाही का है। इसमें लक्ष्य और स्टॉप लॉस क्या रखना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar : ये फार्मा सेक्टर का स्टॉक है और इस क्षेत्र पर मेरा नजरिया अभी कुछ और समय के लिए सकारात्मक रहेगा। इस सटॉक में देखने वाले खास स्तर ऊपर की तरफ 430 रुपये है और नीचे 360 रुपये के आसपास है। आपके हिसाब से 360 रुपये का स्तर काफी नीचे हो जायेगा, तो आप 430 रुपये, 415 रुपये और 360 रुपये में से कोई भी स्तर स्टॉप लॉस के तौर पर लगा सकते हैं। ये स्टॉक हो सकता है कि 430 रुपये पर रुक जाये या 415 रुपये तक जा कर वहाँ से पलट जाये।

(शेयर मंथन, 07 सितंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!