शेयर मंथन में खोजें

Gateway Distriparks Ltd Share Latest News : स्टॉप लॉस लगायें और बने रहें, सुस्ती आने पर निकल जायें

संकल्प पाटिल, ठाणे : मेरे पास गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स के 1500 शेयर 70 रुपये के भाव पर हैं। मुझे इस तेजी का आनंद लेना चाहिए या मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए? उचित सलाह दें।

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में 81.50 रुपये पर ट्रेलिंग स्टॉप लॉस लगाकर आगे जाना चाहिए। इससे पहले इसे छूना ठीक नहीं होगा। लेकिन इस स्तर के नीचे जाने पर मुनाफा लेकर निकल जाना चाहिए क्योंकि इसके नीचे इसमें करेक्शन शुरू हो सकता है। ये करेक्शन 70 रुपये या उसके आगे भी जा सकता है। मुझे लग रहा है कि ये स्टॉक कुछ समय कंसोलिडेशन में रहेगा। इस स्टॉक में आगे की चाल तभी आयेगी जब ये स्टॉक 89.50 रुपये के ऊपर मजबूती से बंद होने लगेगा।

(शेयर मंथन, 27 सितंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!