शेयर मंथन में खोजें

Swiss Military Consumer Goods Ltd Share Latest News : स्टॉक में बनी है करेक्शन की स्थिति, 20 रुपये के ऊपर आयेगी तेजी

इरफान अली, रांची : स्विस मिलिट्री कंज्यूमर गुड्स के 1000 शेयर मैंने 22 रुपये के भाव पर लिये हैं। अभी नुकसान है, क्या करें?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में करेक्शन चल रहा है। ये नीचे की तरफ 50 डीएमए 17 रुपये तक जा सकता है। इससे नीचे 200 डीएमए तक 15 रुपये के स्तर के आसपास जा सकता है। ये स्टॉक 17 रुपये तक जा कर पलट सकता है, लेकिन 15 रुपये तक जाने के बाद इसके वापसी के आसार क्षीण हो जायेंगे। अभी के हिसाब से ये तेजी में बेचने वाली सीमा में है। इसमें खरीदारी के हालात तब बनेंगे जब ये 20 रुपये के ऊपर बंद होने लगेगा।

(शेयर मंथन, 10 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!