शेयर मंथन में खोजें

Union Bank of India Ltd Share Latest News : शुरू हो चुकी है मुनाफावसूली, 95 रुपये तक फिसल सकते हैं भाव

बालकराम चंद्रवंशी, सिवनी : मैंने यूनियन बैंक के 3000 शेयर 108 रुपये के भाव पर लिये हैं। इसमें क्या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में 106 रुपये-107 रुपये पर मजबूत बाधा है और नीचे सहारा 99 रुपये पर है। इसमें आँकड़ों के आधार पर मुनाफावसूली के हालात बन रहे हैं। इसकी वजह से स्टॉक के भाव 95 रुपये तक फिसल सकते हैं। इसी के आसपास 50 डीएमए भी आ रहा है। इसमें 106.50 रुपये के ऊपर का बंद मिलने का मतलब है कि 99 रुपये पर बॉटम बन जायेगा। अभी तक ये स्टॉक इन्ही दो स्तरों के बीच दायरे में है। इनमें से किसी भी स्तर के पार निकलने पर ही कोई फैसला लेना आसान होगा।

(शेयर मंथन, 14 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!