शेयर मंथन में खोजें

Phoenix Mills Ltd Share Latest News : 1920 रुपये का स्टॉप लॉस लगाकर कर सकते हैं होल्ड

योगेश सिंह : मैंने फीनिक्स मिल्स के शेयर ट्रेडिंग के लिए 1920 रुपये में लिये हैं। इसे रखे रहें या मुनाफा निकाल लें?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में आप अपने भाव का स्टॉप लॉस लगाकर होल्ड कर सकते हैं। इसमें 2100 रुपये के स्तर के आसपास एक रुकावट आने के आसार लग रहे हैं। इसमें समस्या 2000 रुपये के ऊपर 2025 रुपये से 2030 रुपये के आसपास आ सकती है। इस स्टॉक के लिए ये स्तर बाधा का काम करेंगे। इसमें जब तक 1920 रुपये का स्तर बना रहेगा, तब तक इसका रास्ता सकारात्मक रहेगा। इसके बाद दिक्कत आ सकती है क्योंकि इसमें गर्मी बढ़ रही है।

(शेयर मंथन, 21 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!