शेयर मंथन में खोजें

Venky's (India) Ltd Share Latest News : खरीदने का स्तर सही नहीं, स्टॉक के लिए अहम है 2060 रुपये का स्तर

बालकराम चंद्रवंशी : मैंने वेंकीज इंडिया के 200 शेयर 2100 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। क्या यह 2200 रुपये तक जा सकता है?

Expert Shomesh Kumar : ये स्टॉक जब तक 2060 रुपये के स्तर के ऊपर रहेगा, तब तक इसमें 2200 रुपये के स्तर तक जाने की उम्मीद बनी रहेगी। इसके नीचे फिसलने पर इसमें पहले 2000 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। इसका सबसे अच्छा सहारा 2000 रुपये से 2050 रुपये के बीच में ही है। मेरे हिसाब से आपने इस स्टॉक को सही स्तर पर नहीं खरीदा है। अगर आप इसे थोड़ा नीचे के स्तर पर खरीदते और 2000 या 2050 रुपये से नीचे का स्टॉप लॉस रखते तो आपको सफलता मिलने की ज्यादा संभावना रहती।

(शेयर मंथन, 24 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!