शेयर मंथन में खोजें

Comfort Intech Ltd Share Latest News : स्टॉक में चल रहा करेक्शन, नीचे फिसला तो फंसेगा पैसा

बी. एस. देंगला : कंफर्ट इनटेक के 5000 शेयर 7.80 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें आपकी सलाह क्या है?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में करेक्शन चल रहा है, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी का सहारा नहीं दिखायी दे रहा है। इसमें 7.2 रुपये के स्तर पर गैप ओपनिंग है, वो इसका सपोर्ट हो सकती है। इसके अलावा इसमें दूसरा सपोर्ट 6 रुपये के स्तर के आसपास है। इन दोनों स्तरों के ऊपर स्टॉक जब तक टिका रहेगा, इसमें खरीदारी आती रहेगी। ये स्तर टूटने पर आपका पैसा फंस सकता है।

(शेयर मंथन, 30 अक्तूबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!