शेयर मंथन में खोजें

Plaza Wires Ltd Share Latest News : हाल में लिस्ट हुआ स्टॉक, काफी महँगा है मूल्यांकन

रितेश चौहान : मैं प्लाजा वायर्स के शयर 200 रुपये के आसपास खरीदना चाहता हूँ। क्या यह भाव आयेगा और वहाँ खरीदना ठीक रहेगा?

Expert Shomesh Kumar : ये स्टॉक हाल ही में लिस्ट हुआ है, इसलिए मेरे हिसाब से इसे पहले स्थिर होने देना चाहिये। इस स्टॉक का मूल्यांकन भी मुझे काफी महँगा लग रहा है। मेरे हिसाब से इसे 90 रुपये से 100 रुपये के आसपास होना चाहिये। इस स्टॉक में अभी 140 रुपये के आसपास सपोर्ट का स्तर समझ में आ रहा है। इसके ऊपर जाने पर इसमें खरीदारी आनी चाहिए और यहाँ से नीचे जाने पर स्थिति तकलीफदेह हो सकती है।

(शेयर मंथन, 04 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!