शेयर मंथन में खोजें

IDFC First Bank Ltd Share Latest News : ट्रेंड सकारात्मक नहीं, अहम स्तरों का ध्यान रखें

दीपक बंसल : मैंने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 1800 शेयर 83 रुपये के भाव पर दो हफ्ते पहले खरीदे हैं। इसमें क्या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक का ट्रेंड अब भी नीचे का बना हुआ है और इसमें जब तक 90 रुपये का स्तर पार नहीं हो जाता है, तब तक कुछ भी नहीं करना चाहिये। मेरा मानना है कि इस स्टॉक से 80 रुपये के स्तर से वापसी की जरूर है, लेकिन अभी इसमें सकारात्मकता पूरी तरह से नहीं आयी है। ये स्टॉक 80 से 90 रुपये के बीच कंसोलिडेशन में रह सकता है या एक बार 200 डीएमए की तरफ जाने की कोशिश कर सकता है। इसलिये जब तक ये दो-तीन दिन 90 रुपये के ऊपर बंद नहीं होने लगे इसमें नयी खरीद नहीं करनी चाहिये।

(शेयर मंथन, 18 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!