शेयर मंथन में खोजें

Small cap stocks to buy : हेमेन कपाड़िया के पसंदीदा स्मॉल-कैप स्टॉक्स

अमल भाट्टाराई : लोकसभा चुनाव से पहले क्या निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स 15000 तक जायेगा?

Expert Hemen Kapadia : निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स की चाल को देख कर लग रहा है कि ये लोकसभा चुनाव तक 15000 के स्तर तक पहुँच सकता है। इसमें करेक्शन के बाद पिछले डेढ़ महीने में जो तेजी आयी है, उसे देखते हुए कह सकते हैं कि आने वाले समय में इसमें नया शिखर देखने को मिल सकता है। इंडेक्टस में पिछला 13,100 का उच्च स्तर जब तक कायम है, तब तक इसके 15000 का स्तर पार करने की उम्मीद बनी रहेगी। ये टूटा तो, उम्मीद भी खत्म हो जायेगी। स्मॉलकैप श्रेणी में मुझे दो स्टॉक्स रत्तनइंडिया एंटरप्राइजेज (Rattanindia Enterprises Ltd) और जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems Ltd) अच्छे लग रहे हैं। इंडेक्स में कभी करेक्शन आता है और ये स्टॉक्स नीचे के स्तर पर मिलें तो इन्हें लिया जा सकता है।

(शेयर मंथन 24 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!