शेयर मंथन में खोजें

Praj Industries Ltd Share Latest News : काफी चल चुका है स्टॉक, फिलहाल इंतजार करना रहेगा उचित

राहुल, गुजरात : मैंने प्रज इंडस्ट्रीज के शेयर 380 रुपये के स्तर पर 2-3 साल के नजरिये से खरीदे हैं। ये स्टॉक और जोड़ने के लिए फंडामेंटल आधार पर कैसा लग रहा है?

Expert Shomesh Kumar : स्टॉक काफी चल चुका है और एक बार 50 डीएमए तक जा कर वापस आ चुका है। इसमें 548 रुपये के स्तर को कुछ समय के लिए देख लेना चाहिए। अगर ये स्तर टूटा तो इसमें डबल टॉप वाला करेक्शन हो सकता है, जो 450 रुपये या उसके नीचे भी जा सकता है। स्टॉक 300 रुपये से 600 रुपये पर पहुँच चुका है, इस लिहाज से इसमें करेक्शन के पूरे आसार हैं। लेकिन साफतौर पर नहीं कहा जा सकता है कि ये कब और किस स्तर तक रहेगा। अभी इस पर नजर रखनी चाहिए और एक बड़ा करेक्शन 475 रुपये 450 रुपये आने के बाद और बाजार के हालात को समझने के बाद ही कोई फैसला लेना चाहिए।

(शेयर मंथन, 27 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!