शेयर मंथन में खोजें

Tata Technologies Ltd Share Latest News : धमाकेदार लिस्टिंग का अनुमान, 45 के पीई पर भी महँगा नहीं होगा स्टॉक

राहुल : टाटा टेक्नोलॉजीज का स्टॉक लिस्टिंग होते ही खरीदना सही रहेगा या कुछ हफ्ते इंतजार कर के भाव गिरने पर खरीदें?

Expert Shomesh Kumar : टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर के बारे में ये समझना चाहिए ये स्टॉक अपने मूल्यांकन से काफी नीचे आया है, लिहाजा इसकी लिस्टिंग धमाकेदार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ये स्टॉक कभी आपको 35, 40 या 45 के पीई पर भी मिले तो इसे लेने में कोई दिक्कत नहीं है। किसी भी स्टॉक का मूल्यांकन उसके समकक्ष कंपनियों के मुकाबले ही देखा जाता है। इसके अलावा किसी खास स्टॉक को खरीदने के बारे में विचार करने से पहले आपको पूँजी के सही इस्तेमाल के बारे में सोचना चाहिए।

(शेयर मंथन, 29 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!