शेयर मंथन में खोजें

Manorama Industries Ltd Share Latest News : काफी चल चुका है स्टॉक, बन रहे करेक्शन के आसार

रमेश केवडिया : मैंने मनोरमा इंडस्ट्रीज के 25 शेयर 1739 रुपये के भाव पर खरीदा था। 1-2 साल होल्ड कर सकते हैं? क्या इस पर आपका क्या नजरिया है?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में काफी तेजी आ चुकी है और अब इसमें करेक्शन आने का अनुमान है। ये स्टॉक अगर 2000 रुपये के स्तर के नीचे फिसला तो इसमें करेक्शन आ सकता है। इस स्थिति में इसके भाव 1700 रुपये से 1800 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं। कंपनी अच्छी है और आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने का अनुमान है। लेकिन निवेश के लिहाज से अब ये स्टॉक काफी महँगा हो गया है। मेरा मानन है कि इसमें 20-25% तक करेक्शन आता है तो ये निवेश के लायक बन जायेगा। इसके अलावा ट्रेड के लिहजा से स्टॉक में काफी संभावना है।

(शेयर मंथन, 30 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!