शेयर मंथन में खोजें

Alpa Laboratories Ltd Share Latest News : स्टॉक में चल रही है मुनाफावसूली, स्तरों का ध्यान रखें

रोहित निराले : अल्पा लैबोरेटरीज पर आपकी क्या राय है?

Expert Shomesh Kumar : इसमें अभी मुनाफावसूली चल रही है। इस स्टॉक को अगर 93.50 रुपये के आसपास सपोर्ट मिल जाता है तो इसमें मुनाफावसूली रुक जायेगी। ऐसा नहीं हुआ तो स्टॉक के भाव 88 रुपये से 85 रुपये तक जा सकते हैं। इस स्टॉक का ढाँचा 69 रुपये से 70 रुपये के आसपास खराब होगा, इससे पहले नहीं। स्टॉक में या चार्ट में कोई दिक्कत नहीं है और ये गिरावट में खरीदारी का विकल्प है।

(शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!