शेयर मंथन में खोजें

MCX Gold Price Target News And Analysis: अभी 100 डॉलर के दायरे में रहेंगे सोने के भाव

Expert Shomesh Kumar: सोने का चार्ट देख कर पता लग रहा है कि इसकी चाल 2500 डॉलर के आसपास स्थिर हो गयी है। पिछली चर्चा में हमने इस धातु के लिए 2550 का स्तर ऊपर की तरफ और 2450 डॉलर का स्तर निर्धारित किया था। मौजूदा समय में इस नजरिये में कोई बदलाव नहीं आया है।

अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसमें भाव इन्हीं स्तरों के बीच रहेंगे। इस दायरे में आगे निकलने के बाद इसकी अगली चाल पर चर्चा करेंगे। आगे की चाल समझने के लिये जरूर देखें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत।

(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!