शेयर मंथन में खोजें

Stock Market Latest News: निवेशक अब शेयर बाजार में क्या बनायें रणनीति?

Expert Vikas Sethi: बाजार में हाल के दिनों में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिली है। भारतीय बाजार में लगातार 12 दिनों तक हरे निशान में बंद होने का रिकॉर्ड भी बनाया है। मुझे लगता है कि भारत में खुदरा निवेशकों के पास काफी पैसा है, जिसकी वजह से बाजार झटकों से तुरंत संभल जा रहा है। लेकिन मौजूदा बाजार को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है।

इसलिए चुनिंदा दमदार गुणवत्ता वाले स्टॉक में मध्यम से लंबी अवधि का नजरिया लेकर बने रह सकते हैं। साथ ही खुद को बड़ी गिरावट के लिए तैयार रखें और थोड़ा कैश अपने हाथ में रखें, जिससे सही समय पर आप अच्छे स्टॉक खरीद सकें। 18 सितंबर को अमेरिकी फेड की बैठक से पहले बाजार में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!