शेयर मंथन में खोजें

एक्सपर्ट से जानें हैवेल्स शेयरों में निवेशकों को क्या करना चाहिए, क्या मौजूदा कीमत पर खरीद सही है?

चार्मिंग शुक्ला जानना चाहते हैं कि उन्हें हैवेल्स (Havells) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 1448 रुपये के स्तर पर 410 शेयर खरीदे हैं। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि भारतीय उपभोक्ता बाजार अभी भी उच्च प्राइस इलास्टिसिटी वाला है। यानी यदि कोई समान दिखने वाला या समान काम करने वाला उत्पाद कम कीमत पर मिल जाए, तो उपभोक्ता उसकी ओर झुक सकता है, भले ही उसकी क्वालिटी कुछ कम हो। यही दबाव हैवेल्स के सामने भी है। हैवेल्स एक हाई क्वालिटी कंपनी है, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन उसके नीची सेल्स ग्रोथ और घटते मार्जिन के हिसाब से ज्यादा दिखता है। फिलहाल, इसमें बड़ा गिरावट जोखिम कम है, पर बड़े रिटर्न की संभावना भी सीमित है जब तक कंपनी की सेल्स ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी में बेहतर सुधार नहीं दिखता।


(शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख